यूजीसी नेट सिलेबस 2023 (UGC NET Syllabus 2023 Hindi) - पेपर 1 और 2 के लिए विषयवार सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें

SKR
0

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के विषय में जानकारी (UGC NET 2023 Syllabus in Hindi)

यूजीसी नेट परीक्षा में अभ्यर्थियों की जांच अलग-अलग पेपर 1 और पेपर 2 में होती है। एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023 in Hindi) के माध्यम से उम्मीदवारों के शिक्षण और अनुसंधान के लिए न्यूनतम मानक सुनिश्चित किए जाते हैं। आइए हम पेपर 1 और पेपर 2 के यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET Syllabus Hindi) की संक्षेपिक जानकारी प्राप्त करें।

UGC NET Syllabus

आर्टिकल के बारे में जानकारी
विषय वार यूजीसी नेट सिलेबस
यूजीसी नेट 2023 सिलेबस
यूजीसी नेट 2023 पेपर 1: मार्किंग स्कीम
पेपर 1 के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2023

पेपर 1 और पेपर 2: विस्तार से जानें

पेपर 1 में यूजीसी नेट सिलेबस 2023 उम्मीदवारों की शिक्षण और अनुसंधान क्षमता की जांच करता है। यह उम्मीदवारों की जागरूकता, उच्च शिक्षा में शिक्षण और सीखने की प्रक्रियाएँ, लोगों के बीच संवाद, और पर्यावरण के प्रति सामान्य जागरूकता की जांच करता है।


पेपर 2 में यूजीसी नेट सिलेबस 2023 उम्मीदवारों के पसंद के विषय पर केंद्रित होता है। यह पेपर उम्मीदवारों के चयनित विषय में गहरे ज्ञान और विशेषज्ञता की मापन करता है।


दोस्तों, अगर आप NET JRF एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बहुत ही लग्न और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी बहुत जरूरी है, तो इसी कड़ी में हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जो आपकी यात्रा को बहुत आसान बना देगा।

टेस्ट बुक ऐप

इस ऐप में बहुत ढेर सारी खूबियां हैं। आपको 100 सेज्यादा मॉक टेस्ट पेपर और पिछले 20 सालों के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन भी मिलेंगे। इन क्वेश्चन पेपर्स को सॉल्व करके आप आप अपनी राह आसान बना सकते हैं और अपने तैयारी का अंदाजा भी लगा सकते हैं ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने से आपको परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट में कोई दिक्कत नहीं होगी।


तो दोस्तों, इस ऐप को डाउनलोड करें और अपनी नेट जेआरएफ की यात्रा को और भी शुगम और आसान बनाएं। धन्यवाद!


यूजीसी नेट सिलेबस 2023

विषय डाउनलोड लिंक
कॉमन पेपर 1 हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
योग के लिए पेपर 2 हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
वातावरण विज्ञान अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
कंप्यूटर साइंस और ऍप्लिकेशन्स अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
भूगोल हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
पत्रकारिता हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
विधि (कानून) हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
शारीरिक शिक्षा हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
संस्कृत हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
हिंदी हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
गृह विज्ञान हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
वाणिज्य हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
इतिहास हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
समाज शास्त्र हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
दर्शन शास्त्र हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
राजनीति विज्ञान हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें
अर्थशास्त्र हिंदी में सिलेबस डाउनलोड करें
अंग्रेजी में सिलेबस डाउनलोड करें

आधिकारिक साइट पर यूजीसी नेट सिलेबस 2023 देखना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।


यूजीसी नेट 2023 पेपर I सिलेबस (UGC NET Syllabus 2023 in Hindi)

क्रम इकाई विस्तृत सिलेबस
1 शिक्षण योग्यता शिक्षण: संकल्पना, उद्देश्य, शिक्षण के स्तर (स्मृति, समझ और चिंतनशीलता), विशेषताएं और बुनियादी आवश्यकताएं। शिक्षार्थियों की विशेषताएं: किशोरों और वयस्क शिक्षार्थियों के लक्षण (शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक), व्यक्तिगत मतभेद। शिक्षक से संबंधित शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक: शिक्षक, शिक्षार्थी, सहायक सामग्री, शिक्षण सुविधाएं, सीखने का वातावरण और संस्था। उच्च शिक्षा के संस्थानों में शिक्षण के तरीके: शिक्षक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित तरीके; ऑफ-लाइन बनाम ऑन-लाइन विधियां ( स्वयंप्रभा, मूक आदि)। शिक्षण सहायता प्रणाली: पारंपरिक, आधुनिक और आईसीटी आधारित। मूल्यांकन प्रणाली: मूल्यांकन के तत्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षण, मूल्यांकन प्रणालियों में नवाचार।
2 अनुसंधान योग्यता अनुसंधान: अर्थ, प्रकार, और विशेषताएँ, अनुसंधान के लिए निष्पक्षवाद और उत्तर-निष्पक्षवादी दृष्टिकोण। अनुसंधान के तरीके: प्रायोगिक, वर्णनात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके। अनुसंधान के चरण थीसिस और लेख लेखन: संदर्भित करने का प्रारूप और शैली। अनुसंधान में आईसीटी के अनुप्रयोग। अनुसंधान नैतिकता।
3 कॉम्प्रिहेंशन एक पैसेज दिया जाएगा, पूछे गए प्रश्न का उत्तर देना होगा
4 कम्यूनिकेशन संचार: संचार के अर्थ, प्रकार और विशेषताएं। प्रभावी संचार: मौखिक और गैर-मौखिक, अंतर-सांस्कृतिक और समूह संचार, कक्षा संचार। प्रभावी संचार की बाधाएं। मास- मीडिया और समाज
5 गणितीय तर्क और योग्यता रीजनिंग के प्रकार। नंबर सीरीज़, लेटर सीरीज़, कोड व संबंध। गणितीय योग्यता (अंश, समय और दूरी, अनुपात, हिस्सा और प्रतिशत, लाभ और हानि, ब्याज और छूट, लाभ आदि)।
6 तार्किक तर्क तर्कों की संरचना को समझना: तर्क के रूप, कैटेगोरिकल प्रोपोजीशन की संरचना, मूड और चित्र, औपचारिक और अनौपचारिक कथन, भाषा का उपयोग, शब्दों का अर्थ और व्याख्या, विरोध का वर्ग। अनुमानित और आगमनात्मक और प्रेरक तर्क। सादृश्यता। वेन आरेख: तर्कों की वैधता स्थापित करने के लिए सरल और कई बार उपयोग करना। भारतीय तर्क: ज्ञान के साधन। प्रमाण: प्रत्यक्ष (अनुभूति), अन्नमना (अनुमान), उपमान (तुलना), शब्द (वर्बल टेस्टीमोनी), अर्थापत्ति (निहितार्थ) और अनुपलब्धि। अनुमान की संरचना और प्रकार, व्याप्ति (अपरिवर्तनीय संबंध), हेत्वभाषा
7 डाटा इंटरप्रेटेशन डेटा के स्रोत, अधिग्रहण और वर्गीकरण। मात्रात्मक और गुणात्मक डेटा। ग्राफ में प्रस्तुतीतकरण (बार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई-चार्ट, टेबल-चार्ट और लाइन-चार्ट) और डेटा की मैपिंग। डाटा इंटरप्रेटेशन। डेटा और गवर्नेंस
8 सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आईसीटी: सामान्य शब्द संक्षेप और शब्दावली। इंटरनेट, इंट्रानेट, ई-मेल, ऑडियो और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग की मूल बातें। उच्च शिक्षा में डिजिटल पहल। आईसीटी और शासन
9 लोग, विकास और पर्यावरण विकास और पर्यावरण: सहस्त्राब्दी विकास और सतत विकास लक्ष्य। मानव और पर्यावरण सहभागिता: मानवजनित गतिविधियाँ और पर्यावरण पर उनके प्रभाव। पर्यावरण के मुद्दे: स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक; वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, शोर प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, जैव चिकित्सा, खतरनाक, इलेक्ट्रॉनिक), जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक आयाम। मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों के प्रभाव। प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधन: सौर, पवन, मृदा, जल, भूतापीय, बायोमास, परमाणु और वन। प्राकृतिक खतरे और आपदाएँ: शमन की रणनीतियाँ। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना, अंतर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास-मोन्ट्रियल प्रोटोकॉल, रियो शिखर सम्मेलन, जैव विविधता पर सम्मेलन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
10 उच्च शिक्षा प्रणाली प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा और शिक्षा के संस्थान। स्वतंत्रता के बाद के भारत में उच्च शिक्षा और अनुसंधान का विकास। भारत में ओरिएंटल, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक शिक्षण कार्यक्रम। व्यावसायिक, तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा। मूल्य शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा। नीतियां, शासन और प्रशासन।

UGC NET 2023 Syllabus and Exam Pattern


UGC NET 2023 Syllabus (पेपर II)
कुल विषयों की संख्या 84
पेपर -2 में प्रश्न का प्रकार वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ)
विस्तृत पाठ्यक्रम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा आयोजन पेपर -1 और पेपर -2 (ऑनलाइन मोड)
प्रश्न का प्रकार वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
पेपर -1 में प्रश्नों की संख्या 50
पेपर -2 में प्रश्नों की संख्या 100

UGC NET 2023 पेपर 1 मार्किंग स्कीम


प्रश्न संख्या मार्क्स
प्रति प्रश्न के मार्क्स 2
प्रश्नों की कुल संख्या 50
यूजीसी नेट सिलेबस 2023 में यूनिट्स की संख्या 10
प्रत्येक यूनिट से प्रश्नों की संख्या 5

Frequently Asked Questions (FAQs)


Question Answer
1. यूजीसी नेट 2023 की अधिसूचना कब जारी होगी? यूजीसी नेट 2023 जून सत्र के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
2. क्या मैं यूजीसी नेट 2023 में दो विषयों के लिए उपस्थित हो सकता हूं? नहीं, उम्मीदवारों को उन विषयों के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है जिनमें उनके पास स्नातकोत्तर डिग्री होती है।
3. मैं यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता हूं? उम्मीदवार यूजीसी नेट क्रैक करने के लिए यूजीसी नेट 2023 की तैयारी के सुझावों के अनुसार अध्ययन की योजना बना सकते हैं।
4. क्या हर साल यूजीसी नेट का सिलेबस अपडेट किया जाता है? नहीं, यूजीसी नेट का सिलेबस हर साल लगभग एक जैसा होता है।
5. क्या यूजीसी नेट सिलेबस 2023 दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग हैं? हां, यूजीसी नेट पाठ्यक्रम दोनों पेपर के लिए अलग होता है।
6. यूजीसी नेट 2023 कितने विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है? कितने विषयों के लिए यूजीसी नेट 2023 सिलेबस जारी किया गया है? यूजीसी नेट 2023 का आयोजन 84 से अधिक विषयों के लिए किया जाएगा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*